पुरानी दिल्ली की मस्जिद इमली वाली और मस्जिद जंगल वाली में ईद मिलन समारोह हुआ। जहाँ ग़ैर मुस्लिम भाईयों का शीर खुर्मा और सेवाइयों से इस्तक़बाल किया और इलाक़े के ग़ैर मुस्लिम भाईयों में मिठाई भी तक़सीम करी।

इस तक़रीब के ज़रिये देश की क़ौमी एकता को मज़बूती और सब मज़हब के बीच मोहब्बत का पैग़ाम मुल्क के लोगों को दिया गया।

यहाँ मौजूद मुख्तालिफ मज़हब के लोगों ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा के यहां भारत देश में हम सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर ईद, दिवाली, होली, गुरपुरब या क्रिसमस मानते है, ये भारत की साझी संस्कृति का हिस्सा रही हैं। और हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर हर समय साथ चलेंगे तो देश मज़बूत होगा और ये आपसी मोहब्बत बढ़ायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here