मुलायम सिंह यादव का आज सुबह 8:15 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र 82 साल थी। मुलायम का गुरुग्राम के मेदांता 50 दिन से इलाज चल रहा था। यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने के बाद 2 अक्टूबर को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई।

सूत्रों के मुताबिक़ उनको 2 अगस्त को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को 1 अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। अखिलेश यादव और परिवार के लोग उनके साथ ही हैं।

दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा। कल तीन बजे मुलायम सिंह यादव का सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

राजनीतिक करियर:

मुलायम सिंह यादव ने 55 साल के लंबे राजनीतिक करियर में विधायक से लेकर शुरुआत की और 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, 7 बार सांसद और 8 बार विधायक रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here