इस साल गर्मी की सख्त लहर में दिल्ली एन सी आर में तापमान 45 से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान के साथ साथ एनसीआर में आगामी 4 दिनों तक तेज लू और गर्मी की लहर तीव्रता से चलने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

डॉक्टर सलाह देते हैं कि जब तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए और आप बोहोत थके हुए भी हों तो बहुत ठंडा पानी न पीएं, क्योंकि इससे हमारी छोटी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ या फट सकती हैं। जिससे स्ट्रोक भी हो सकता है।

यदि आपके हाथ या पैर तेज धूप के संपर्क में आए हों तो उन्हें फ़ौरन न धोएं। नहाने से पहले कम से कम आधा घंटा इंतज़ार करें।

सामान्य पानी पीना आपकी सेहत के लिए बेहतर है। अपनी सेहत का ध्यान रखें.

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने हीटवेव से बचाव के लिए “क्या करें, क्या न करें” की निर्देशिका जनहित में जारी की है.
क्या करें
  • ज़्यादा पानी पीएं. प्यास न लगने पर भी पानी पिएं.
  • हल्के रंग के पसीना सोखने वाले सूती कपड़े पहनें.
  • घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, हैट व चप्पल का इस्तेमाल करें.
  • अगर आप खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपड़े से ढककर रखने की कोशिश करें
  • लू से प्रभावित शख्स को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडे से पोंछे या नहलायें और जल्दी डॉक्टर से सम्पर्क करें.
  • सफर करते वक़्त पीने का पानी साथ रखें. कच्ची प्याज खाएं और ऊपरी जेब में भी रखें.
  • ओआरएस, नारियल पानी, घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, कच्ची अंबियों का पना, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके.
  • हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचानना.
  • अगर बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सकीय सलाह लें.
  • अपने घर को ठण्डा रखें. पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें.
  • पंखे, गीले कपडे़ का प्रयोग करें तथा बार-बार नहाये
  • कार्यस्थल पर पीने का ठंडा पानी रखे

क्या न करें

जानवरों और बच्चों को कभी भी बंद/खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ें.

दोपहर 11 से 04 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें. सूर्य के ताप से बचने के लिये जहां तक सम्भव हो, घर के निचली मंजिल पर रहें.

गहरे रंग के भारी तथा चुस्त कपडे़ न पहनें.

अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन न करें.

वहीं मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और कई देश इस समय “गंभीर गर्मी” का सामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here