ईरान के सर्वोच्च नेता सय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई अमेरिका – इज़रायल के हवाई हमलों में तेहरान में शहीद हो गए।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खामेनेई के चार रिश्तेदार, जिनमें उनकी बेटी, नवासी और दामाद शामिल हैं, भी अमेरिकी-इज़रायली हमलों में शहीद हो गए।

खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक के साथ में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस्लामिक क्रांति के खामेनेई साल 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। यह घटना मिडिल ईस्ट में बहुत बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है क्योंकि खामेनेई 37 साल से ईरान की सबसे ताकतवर शख्सियत थे।

हिंदुस्तान का कई बार दिया साथ

सय्यद अली खामेनेई वह वैश्विक नेता थे जो हर बार आर्थिक और रणनीतिक मामलों में भारत का साथ देते थे। उनके कार्यकाल में ईरान ने भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता दी।  उन्होंने ही भारत को चाबहार पोर्ट विकसित करने की अनुमति दी थी। यह पोर्ट भारत के लिए बहुत ज़रूरी है (पाकिस्तान को बायपास करके अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच)। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान सफर पर खामेनेई ने मोदी से मुलाकात की और भारत के साथ ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों की तारीफ की थी।

2025 में अमेरिकी टैरिफ के दबाव में उन्होंने खुले तौर से भारत के साथ मज़बूत आर्थिक रिश्तों की बात की थी।

आप नेता संजय सिंह ने X पे लिखा “ख़ामेनेई का जाना एक युग का अंत है। भारत ने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है। खामेनेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईरान भारत का परम्परागत मित्र है, उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमेशा हमारा साथ दिया, कश्मीर के मुद्दे पर भारत के पक्ष वोट किया, ऊर्जा क्षेत्र में भारत को सुरक्षा प्रदान की, सस्ता तेल उपलब्ध कराया। आज ईरान संकट में है भारत को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वैश्विक तानाशाह अमेरिका को रोकना होगा, वेनेजुएला के बाद ईरान आगे कौन?

तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया कि

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है। हज़ारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है।

अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है।

इराक, लीबिया, सीरिया… अमेरिका ने जहाँ भी हमला किया, उन देशों को और वहाँ के नागरिकों के जीवन को अमेरिका ने बर्बाद कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here