यूरोपीय देशों ने इज़राइल पर ग़ाज़ा में अपने तेज़ अभियान को छोड़ने तथा युद्धग्रस्त इलाक़ों में ज़्यादा मदद पहुंचाने के लिए दबाव बढ़ा दिया है , बचावकर्मियों ने कहा कि मंगलवार को ताजा हमलों में दर्जनों लोग मारे गए।
इज़रायल के खिलाफ अक्सर इस्लामिक देशों की आवाज ज़्यादा सामने आती है, हालांकि गैर-इस्लामिक देश भी इज़रायली सैन्य ऑपरेशन के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन इस बार जिन 23 देशों ने इजरायल की निंदा की है, उनमें से कोई भी देश इस्लामिक नहीं है।
दबाव बढाने वाले 20 से ज़्यादा देश है जिसमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क,,एस्टोनिया, फिनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे,, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, और ब्रिटेन शामिल है।









