पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से पर लगे अलग-अलग स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड वाहन चालकों के लिए भ्रम की वजह बन गए हैं। 4 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग गति सीमा बताई गई है ।

भजनपुरा की ओर से गीता कॉलोनी की दिशा में आने पर शास्त्री पार्क-उस्मानपुर के पास लगे साइन बोर्ड पर गाड़ियों के लिए अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित दिखाई देती है। कुछ दूर आगे, कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास यही सीमा बदलकर कारों के लिए 85 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है।

गांधी नगर मार्केट के पास 70 और 60 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा लिखी है। गीता कॉलोनी श्मशान घाट के पास गाड़ियों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा दर्शाई गई है। इन सीमाओं से हादसे की आशंका बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here