पाकिस्तानी अधिकारियों ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में इस जोड़े की हत्या के सिलसिले में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज़ बुगती ने बताया कि घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से एक आदिवासी नेता सहित कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या के वीडियो जिसमें रेगिस्तान में लगभग एक दर्जन लोग कई वाहनों को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक महिला, जिसका सिर शॉल से ढका हुआ है, हाथ में क़ुरान् है और अपनी बलोच ज़ुबाँ में कहती है “तुम्हें सिर्फ़ मुझ पर गोली चलाने की इजाज़त है, और कुछ नहीं,”, और फिर उसे पिस्तौल उठाकर 6 से ज़्यादा गोलियां मार दी जाती है

स्थानीय पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में की है और कुछ संदिग्धों के नाम भी जारी किए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रांतीय सरकार ने जाँच शुरू कर दी है

पुलिस प्रमुख नवीद अख्तर ने बताया कि एक आदिवासी बुजुर्ग सरदार सतकजई ने दुल्हन के भाई द्वारा उसकी मर्ज़ी के बिना शादी करने की शिकायत के बाद जोड़े की हत्या का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों को कई छापों में गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में शामिल किया गया है और अधिकारी 9 और संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here