सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के लिए कोई स्टार या ग्लैमर मायने नहीं रखता। वहीं, सलमान खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि यह फिल्म गैरकानूनी तरीके से उनकी पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करती है।

सुनवाई टलने के तुरंत बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। अमित जानी ने लिखा, “सलमान खान को आज भी दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। फिल्म पर कोई बैन नहीं लगा है और केस की सुनवाई 6 जुलाई तक टल गई है।”

उन्होंने आगे लिखा कि कोर्ट के लिए न तो कोई स्टार होता है और न ही वे किसी ग्लैमर को मानते हैं। खुद को बॉलीवुड का गॉडफादर कहने से काला हिरण नहीं रुकेगा। यह फिल्म पूरी दुनिया में एक साथ 8000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म मेकर्स गलत तरीके से उनकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिका के मुताबिक, फिल्म के प्रमोशनल मैटेरियल और प्रोमो में सलमान के लुक जैसे दिखने वाले एक शख्स (लुकअलाइक) को दिखाया गया है। इस शख्स ने सलमान खान जैसा ही सिग्नेचर ब्लू ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो लंबे समय से उनकी खास पहचान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here