राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह से तेज़ बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी की रिपोर्ट के हिसाब से बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना थी।

नॉर्थ दिल्ली के सदर बाज़ार, आज़ाद मार्केट, तीस हज़ारी, दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे ईस्ट ऑफ कैलाश, उत्तर-पश्चिम में बुराड़ी, पूर्वी दिल्ली में शाहदरा, पटपड़गंज और मध्य दिल्ली में आईटीओ क्रॉसिंग तथा इंडिया गेट आदि में बारिश हुई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह AIR QUALITY ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 155 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

AQI (Air Quality Index)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here