दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम चार बजे तक क़रीब 45 फीसदी मतदान हो चुका है। लेकिन शाम 4 बजे तक जो मतदान हुआ है उसकी रफ्तार बेहद हल्की रही।
वहीं चांदनी चौक के वार्ड नंबर 74 में भारी बवाल हुआ कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने AAP के विधायक पर आरोप लगाया कि वो अपने बेटे को जिताने के लिए लोगों को धमकी दे रहे हैं। इसके बाद भारी हंगामा शुरु हो गया। पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।
एमसीडी के वार्ड नंबर 166 (पुष्प विहार वार्ड) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरुण नवरिया ने भाजपा पर बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है, दोपहर करीब 1:21 बजे भाजपा के कार्यकर्ता ने बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को पैसे बांटे।