उड़ीसा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बायोस्कोप ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल 24 से 26 जुलाई तक आयोजित किया गया l अंतिम दिन अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के बेहतरीन सेलिब्रिटीज पहुंचे
पंजाबी गायक हनी वी ने कटक उड़ीसा की परफॉर्मेंस में लोगों का दिल जीत लियाl कार्यक्रम में धूम, हंगामा, फिर हेरा फेरी और गोलमाल जैसी हिट फिल्मों की हीरोइन रिमी सेन विशेष रूप पर पहुंची थी, उन्होंने भी हनी वी के साथ पंजाबी गानों में ठुमके लगाए इसके अलावा लीजेंड एक्टर राजा मुराद और तुम तो ठहरे परदेसी जैसी हिट गानों के गायक अल्ताफ राजा और स्टैंड अप कॉमेडियन मस्की ने परफॉर्मेंस कियाl गायक हनी वी ने कहा कि उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि भगवान जगन्नाथ की पावन धरती पर उन्होंने अपनी गायकी की परफॉर्मेंस दी उन्होंने कहा कि वहां उड़ीसा का वातावरण बहुत अच्छा है और यह बहुत साफ सुथरा शहर है,









