प्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं धार्मिक नेता तथा ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख इमाम उमैर अहमद इलियासी ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्वान डॉ. जहीर अहमद खान से विशेष मुलाक़ात की।

दरअसल, बैठक खुशनुमा माहौल में हुई, जिसमें देश में सांप्रदायिक सद्भाव, युवाओं के मार्गदर्शन के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने और वक्फ संशोधन विधेयक: 2025 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों हस्तियों ने वर्तमान सामाजिक-धार्मिक स्थिति पर गहन चर्चा की तथा राष्ट्र के कल्याण एवं खुशहाली के लिए संयुक्त प्रयास करने पर जोर दिया। डॉ. इमाम उमैर इलियासी ने डॉ. जहीर खान की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

इस बैठक को आपसी सहयोग और सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here