दिल्ली एनसीआर में मौसम में एक बार फिर करवट ली है। बुधवार देर रात तेज हवाओं के साथ गरज रहे बादल गुरुवार सुबह कई इलाकों में बरसे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार को दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से राजधानी में दिन के वक़्त भी पारा 20 डिग्री से नीचे सिमट जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश होगी। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार पर चलेंगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज होगा। इसके बाद 4 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। 4 से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यह सिमटकर 8 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है। 6 से 8 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।
3 फरवरी से दिल्ली के अलावा देश के कई राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है