दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज 6 बजे मतदान खत्म हो चुका है। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की क़िस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक़, 58% मतदान हुआ है। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में 63% मतदान हुआ।
विधान सभा नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो दूसरी ओर दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित कांग्रेस टिकट पर और तीसरे उम्मीदवार प्रवेश वर्मा हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र यहां से चुनाव मैदान में हैं।
सदर बाजार दिल्ली विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र कोड 19 है।सदर बाजार से आम आदमी पार्टी के सोम दत्त, भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार जिंदल, और कांग्रेस के अनिल भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है।
जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है।
करावल नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज त्यागी से है। कांग्रेस ने डॉ. पीके मिश्रा को इस सीट से टिकट दिया है।
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं। भाजपा से मनीष चौधरी वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है। वह पार्षद हैं। उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट से आप ने अवध ओझा को भाजपा ने यहां से एक बार फिर रवीन्द्र सिंह नेगी को टिकट दिया है, वही अनिल कुमार एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।