ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अली खामेनेई ने अमेरिकी अल उदीद एयरबेस पर ईरान के हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह बस शुरुआत है. उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि इज़रायल और अमेरिका जैसे देशों को इससे भी बड़ा झटका लग सकता है,
ईरान अब पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक रुख अपनाए हुए है। और उसका कहना है की अगर ईरान पर दोबारा हमला किया गया तो इसका जवाब पेहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक होगा.
सैय्यद खामेनेई ने बुधवार को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कहा, “यह सब जानते हैं कि हमारा देश अमेरिका और उसके गुलाम ज़ायोनी शासन (इज़रायल) के सामने डटकर खड़ा है और सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो क़ाबिले तारीफ़ है.”









