8 नवम्बर: दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह आपको छोटे बच्चे भीख मांगते हुए दिख जाते हैं. इसकी वजह सिर्फ ग़रीबी ही नही बल्की किसी गैंग के शामिल होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

हाल ही में दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में लगभग 8 साल का एक बच्चा बिना कपड़ों के भीख मांग रहा था उसके शरीर पर सिल्वर कलर का पेंट किया हुआ था। ठंड में शाम के वक़्त बच्चे को इस हालत में  देखकर पास के एक शख़्स ने पूछा कि उसे ऐसा करने को किसने कहा या किसी ने मारा है, इसपर बच्चों ने दूसरी तरफ इशारा करते हुए बोला ‘वो वहां बैठा है’ लेकिन वो शख़्स उसकी बात सही से समझा नही, तभी वहां एक महिला आई और उसने यह दावा किया कि वह उस बच्चे की मां है और उसको अपने बच्चे का ऑपरेशन करवाना है, जिसकी वजह से उसने यह सब किया पर महिला की दिखाई हुई रिपोर्ट फ़र्ज़ी लगी, व्यक्ति ने फौरन पुलिस को सुचित कर दिया।

लेकिन सवाल यह है कि माजरा क्या है?? पुलिस को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here