कोरोना की वजह से 2 साल से बंद हज सफर शुरू. दिल्ली से आज रात से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी.

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद हज 2022 सफर हो रहा है. इस बार लगभग 50 हज़ार से ज़्यादा भारतीय मुसलमान इस बार हज पर जा रहें हैं. इसके साथ ही साऊदी सरकार के कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि इस बार की हज यात्रा बिना सब्सिडी के हो रही है।

इसके साथ ही दिल्ली से आज रात फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी.

तो वहीं अलग-अलग राज्यों से हज यात्रियों का जत्था साउदी अरब के मदीना के लिए निकलना शुरू हो गया है

केरल से शनिवार की सुबह पहली फ्लाइट सुबह कोच्चि हवाई अड्डे से साऊदी अरब के लिए रवाना हुई. सऊदी अरब एयरलाइंस की एसवी 5747 विमान में कुल 377 हज यात्रियों ने उड़ान भरी. केरल के वक्फ और हज यात्रा मंत्री वी. अब्दुर्ररहमान ने इसे रवाना किया.

वहीं जम्मू-कश्मीर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया था कि इस साल इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज़्यादा लोग हज पर जाएंगे. सभी केंद्रों पर टीकाकरण और RT-PCR जांच की व्यवस्था की गई है. वहीं इस बार 5,000 मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जाएंगी. इसका मतलब है कि महिलाएं बिना खून के रिश्ते वाले व्यक्ति के साथ भी हज कर सकेंगी.

हज के लिए यात्रियों का अंतिम जत्था 3 जुलाई को मुंबई से उड़ान भरेगा

वहीं सऊदी अरब की ओर से जारी एडवाइज़री के मुताबिक़, इस साल 65 साल से ज़्यादा उम्र वाले लोग हज पर नहीं जा सकेंगे. उन पर रोक का यह फैसला कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, दूसरे देशों से आने वाले लोगों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करनी होगी और जरूरी नियमों का पालन करना होगा.

नक़वी ने यह भी बताया था कि इस बार देश में 10 आरोहन केंद्र बनाए गए हैं, जहां से हज मुसाफिर हज के लिए जा सकते हैं. इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here