दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया ही के सरकार ने दिल्ली के बाज़ारों को चौबीसों घंटे खुला रखने की इजाज़त देने का फैसला लिया है।

दिल्ली शॉप्स एंड एस्टेबलिशमेंट एक्ट, 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत सभी दुकानों को 24×7 संचालित करने की छूट दी गई है।

इस क़दम को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

बीते दिनों दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में बाजारों को 24 घंटे खोलने की महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने की मांग की गई थी। एलजी ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
आपको बता दें साल 2023 में अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी की 155 दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे खुला रखने की मंजूरी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here