श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में श्री कृष्ण राधा रानी की भक्ति से ओतप्रोत धार्मिक गाना “वृंदावन मेरा नाम” कल -टी-सीरीज कंपनी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा l हनी वी ने बताया कि यह गाना उन्होंने वृंदावन में जाकर शूटिंग किया है जिसके वीडियो में कहानी के माध्यम से दिखाया गया है कि किस तरह एक नौकरी पेशा करने वाली युवा लड़की ने श्री राधा श्री कृष्ण के प्रति असीम श्रद्धा के चलते अपने विकलांगता को दरकिनार कर दिया l हनी वी ने बताया कि उन्होंने अपने संगीत करियर में पहली बार कोई धार्मिक प्रोजेक्ट किया हैl यह गाना उन्होंने स्वयं लिखा और गया है इसका संगीत रोहन संगत ने दिया हैl सबसे बड़ी बात है कि जब इस गाने को टी-सीरीज कंपनी में दिखाया गया तो उन्होंने इस गाने को रिलीज करने का अनुबंध कियाl
टी-सीरीज कंपनी विश्व का सबसे बड़ा ऑडियो वीडियो प्लेटफार्म
उल्लेखनीय है कि टी-सीरीज कंपनी विश्व का सबसे बड़ा ऑडियो वीडियो प्लेटफार्म है जिस पर गाना आना अपने आप में एक बड़ी बात है जिसके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों में फॉलोअर्स, सब्सक्राइबर हैl इस प्लेटफार्म पर गाना आने से सिंगर का प्रतिष्ठा बढ़ती है हनी वी ने बताया कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है उनका पहला धार्मिक गाना टी-सीरीज पर आ रहा है यह सब श्री कृष्ण जी की की लीला हैl
अपने गाने स्वयं लिखते हैं
हनी वी के 50 से ज्यादा गाने हिंदी पंजाबी भाषा में रिलीज हो चुके हैं उन्होंने बताया कि वह अपने गाने स्वयं लिखते हैंl अपने अंतर्मन में इस बार श्री कृष्ण जी पर आधारित गाने की लाइन आई तो उन्होंने इसको गाने का रूप दे दिया और इस गाने का वीडियो हनी वी ने बनाया है उन्होंने कहा कि इस गाने का वीडियो को देखकर लोगों की श्री कृष्ण जी के प्रति भक्ति भावना और भी जागृत होगी।









