देवबंद कोतवाली के प्रभारी नरेंद्र शर्मा को एसएसपी आशीष तिवारी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में कोतवाल अपने ऑफिस में बैठकर कुछ लोगों से दिल्ली धमाके की बात कर रहे हैं।

वीडियो सोर्स: UP Tak 👇

https://youtu.be/-JoPoq4v90g?si=aIVHnvwU4illfYAx

वो यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, आतंकवाद का कोई मज़हब नहीं होता है। ग़लत आदमी हर मज़हब में हो सकते हैं। देखो नक्सली हिंदू धर्म में थे, बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकड़े गए। आप ऐसा मत सोचो, यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। बल्कि मैं तो कहूंगा कि आतंकवादी किसी भी धर्म को मानने वाला नहीं होता है। हमारी जाति पुलिस है, हम हिंदू हैं न मुसलमान।

जिसके बाद यह वीडियो लखनऊ तक जा पहुंचा और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हो गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि उनकी मंशा किसी का दिल दुखाना नहीं था। उनका यह वीडियो काट-छांट कर प्रसारित किया गया है।

इस खबर और कार्रवाई पे आपकी क्या राय है आप हमें www.sahaafi.com पर भेज सकते है 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here